back to top

Vision Times: राजाभानपुरी में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक संगठन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन 3 अगस्त को…

राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक जिला इकाई द्वारा 3 अगस्त 2025, दिन रविवार को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत राजाभानपुरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष रॉकी रेनॉल्ड एंथोनी के दिशा-निर्देशन में संपन्न होगा।

Advertisements

जिला अध्यक्ष डारी लाल साहू एवं जिला उपाध्यक्ष ओंकार साहू के संयोजन में आयोजित इस संयुक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम राजाभानपुरी के समस्त ग्रामवासियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। उद्देश्य है – पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता फैलाना और ग्रामीणों को हरियाली के प्रति प्रेरित करना।

कार्यक्रम में विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रॉकी रेनॉल्ड एंथोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश देवांगन, प्रदेश लीगल एडवाइजर नवनीत कुमार बारस्कर, प्रदेश प्रवक्ता नितिन बारस्कर, डोंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत वाल्दे सहित प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक के अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।

यह आयोजन पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में एक सार्थक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें सामूहिक सहभागिता से समाज को एक मजबूत संदेश दिया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page