back to top

राजनांदगांव : दो दिन से लापता बालिका का कुएं में मिला शव…

राजनांदगांव / सड़क अतरिया – ग्राम पंचायत जगमड़वा में दो दिन से लापता किशोरी का शव उसी के घर के पीछे कुंआ में तैरते मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार जगमड़वा निवासी शीतल साहू पिता रोमन साहू जंगलपुर हायर सेकंडरी स्कूल में अध्ययनरत थी, जो बीते रविवार रात में घर से लापता थी। सोमवार सुबह जब उसके परिजन अपनी बेटी को घर पर नहीं पाया तो घर, आस-पड़ोस एवं अपने परिचितों से संपर्क कर पता लगाने का प्रयास किया, पर बालिका का कहीं भी पता नहीं चला।

अंततः परिजनों ने गंडई थाना में बालिका के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया था। मंगलवार दोपहर पुलिस बालिका की जांच पड़ताल में जगमड़वा पहुंची थी। बालिका को ढूंढते हुए पुलिस घर के पीछे हिस्सा में पहुंची तो वहां स्थित कुंआ में खोजबीन किया, तब वहां कुंआ में बालिका का शव तैरते हुए मिला।

काफी मशक्कत के बाद शव को कुंआ से बाहर लाकर उसकी पहचान किया गया, जो रोमन की बेटी शीतल ही थी। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए गंडई स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।

Advertisements

You cannot copy content of this page