
राजनांदगांव – दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव मे दो दिवसीय अन्तर महाविद्यालिन वेटलिफ्टिंग पावर लिफ्टिग एवं बाडी विल्डर्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका समापन आज अतिथियो ने किया है इस प्रतियोगिता मे हेमचंद महाविद्यालय से समंब्ध सभी महाविद्यालय के प्रतिभागीयो ने हिस्सा लिया ।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियो का चयन हेमचंद यादव युनिवर्सिटी टीम के लिए चयन किया गया
दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव मे दो दिवसीय अन्तर महाविद्यालीन पावर लिफ्टिग वेट लिफ्टिग सहित शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता का आज रंगारंग समापन किया गया ।इस प्रतियोगिता मे हेमचंद यादव महाविद्यालय से सम्बद्ध प्रदेश के 40 कालेज के 150 से अधिक प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया और अपने खेल का जौहर दिखाये इसी तरह शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता मे खिलाडियो ने अपने शरीर के मांस पेशियो का प्रदर्शन कर दर्शको की वाहवाही लूटी ।
इस प्रतियोगिता मे उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी हेमचंद यादव युनिवर्सिटी टीम मे हिस्सा लेगे ।इस अवसर पर शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय क्रीडा अधिकारी अजय चौहान ने बताया कि हेमचंद यादव युनिवर्सिटी से सम्बद्ध महाविद्यालय के छात्र छात्राओ के खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से दो दिवसीय अन्तर महाविद्यालीन वेट लिफ्टिंग पावर लिफ्टिग सहित बाडी बिल्डर्स खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है ।शरीर सौष्ठव मे विजेता प्रतिभा को मिस्टर हेमचंद यादव युनिवर्सिटी के खिताब से नवाजा गया है
इस प्रतियोगिता का के मुख्य अतिथी अन्तराष्ट्रीय खिलाडी एवः कोच रुस्तम सिह थे ।उन्होने खिलाडियो को खेल की बारिकिया भी बताई है । ।दो दिवसीय इस प्रतियोगिता मे पहले दिन वेट लिफ्टिग पावर लिफ्टिग प्रतियोगिता आयोजित की गई । जहां पर खिलाडियो ने अपने दमखम दिखाये ।वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता मे दिग्विजय महाविद्यालय की बालिका वर्ग का दबदबा रहा । डी भाविका ने 440 किग्रा भार उठाकर बालिका वर्ग मे विजेता के रुप मे अपना नाम दर्ज कराया है वही शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता मे खिलाडियो ने अपने शरीर का प्रदर्शन किया है ।









































