
Demo photo
राजनांदगांव / अंबागढ़ चौकी डबरी तालाब में नहाने गए दो मासूम बालिकाओं की डूबने से कल मौत हो गई । घटना की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को मिले गांव में मातम छा गया । घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है ।
Advertisements

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बोईरडीह डबरी तालाब में गांव के ही वर्षा पिता ललेश निषाद 10 वर्ष एवं मीनाक्षी निशाद पिता राजेश निषाद 13 वर्ष नहाने के लिए कल सुबह लगभग 10:30 बजे गए हुए थे । पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों बच्चे नहाते नहाते डबरी तालाब के पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई । यह दुखद घटना की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को मिली गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई । घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम है।










































