back to top

राजनांदगांव : बोर खनन में लगे एक मजदूर युवक का शव खून से लथपथ मिला , हत्या की आंशका….

राजनांदगांव / अंबागढ़ चौकी – अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम वासीडी , साल्हे में बोर खनन में लगे एक मजदूर युवक के खून से सना शव कल सुबह मिला है।मृतक मोहला थाना क्षेत्र के ग्राम मासूल का निवासी है । अंबागढ़ चौकी पुलिस मामले की हत्या के एंगल में जांच कर रही है।

Advertisements

उल्लेखनीय है कि सोमवार की रात साल्हे में बोर गाड़ी के साथ 11 लोग खनन करने आए थे रात में जिनमें 5 कर्मचारी दूसरे राज्य से और छह कर्मचारी राजनांदगांव जिले के मानपुर मोहला इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रात में मृतक वाहन चालक और मैनेजर के बीच कुछ बातों को लेकर विवाद हुआ था मामला जैसे तैसे शांत हो गया और सभी बोर् कर्मचारी सोने चले गए।

सुबह जब काम चालू करने के लिए कहा गया तो मृतक का भतीजा ने अपने चाचा के नहीं होने की जानकारी दी और खोजबीन शुरू किया गया।खोजबीन करने पर स्कूल और आंगनबाड़ी के बीच सकरी गली में मृतक खून से लथपथ पड़ा मिला जिसके बाद जानकारी अंबागढ़ चौकी थाने को दी गई । अंबागढ़ चौकी पुलिस मर्ग कायम कर हत्या के एंगल से जांच कर रही है।

शरीर में कई जगह निशान

पुलिस के मुताबिक मृतक पुनीत पिता दुकेल सलामे 35 वर्ष ग्राम मासूल थाना मोहला निवासी के गले में सिर व बाएं कंधे में गंभीर चोट के निशान है प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सौंपा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page