back to top

राजनांदगांव : द्रौपदी मुर्मू के माध्यम से आदिवासियों का सम्मान- सांसद संतोष पाण्डेय…

द्रौपदी मुर्मू को बधाई- सांसद पांडे

Advertisements

राजनांदगांव – नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए सांसद संतोष पांडे ने कहा कि आजादी के बाद से आज पर्यंत कांग्रेस की सरकार ने अनुसूचित जाति व जनजाति समाज की सिर्फ भयादोहन कर वोट बैंक के रूप में उपयोग किया है किंतु प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार में आते ही पहली बार संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों और सोच को जमीन पर उतारते हुए पहले अनुसूचित जाति से उसके बाद अनुसूचित जनजाति से राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी देकर सही मायनों में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि दी है |

 वही अटल बिहारी जी की सोच को आगे बढ़ाते हुए अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग को सम्मान प्रदान कर स्वयं गौरवान्वित हुए हैं | उन्होंने राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू को बधाई प्रेषित करते हुए उक्त बातें कही| उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष खासकर कांग्रेस बीजेपी के ऊपर लाख संप्रदायिक जातिगत टिप्पणी करें परंतु भाजपा सरकार में ही डॉक्टर अब्दुल कलाम आजाद, माननीय रामनाथ कोविंद और अब महामहिम द्रौपदी मुर्मू को नामांकित कर विपक्ष को बेनकाब कर दिया है |

Advertisements

You cannot copy content of this page