back to top

राजनांदगांव : धान उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त बारदाना उपलब्ध…

राजनांदगांव 08 दिसम्बर 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा जिले में धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था के लिए लगातार धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में किसानों से चर्चा कर वहां मिल रही सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली तथा समिति प्रबधकों को आवश्यक निर्देश दिए।

Advertisements

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने आज राजनांदगांव विकाखण्ड के ग्राम पदुमतरा और विकाखण्ड मुख्यालय छुईखदान के धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि किसान अपना धान आसानी से विक्रय कर सके, इसके लिए केन्द्रों में सभी व्यवस्था की गई है। बारदाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। पीडीएस, मिलर्स तथा शासन द्वारा बारदाना धान खरीदी केंद्र में पहुंचाया जा रहा है। समितियों द्वारा 75 प्रतिशत बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा है। वही 25 प्रतिशत किसानों से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन ने बारदाना का मूल्य 18 रूपए से बढ़कर 25 रूपए किया है।

किसानों द्वारा लाए गए बारदाना की राशि का भुगतान धान की राशि के साथ ही किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में धान की गुणवत्ता, आद्र्रतामापी यंत्र से धान की नमी, कांटा-बांट नाप तौल, बारदाना तथा स्टैकिंग की जांच की। उन्होंने धान खरीदी केंद्र से जल्द ही धान का उठाव कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर सिन्हा ने धान खरीदी केन्द्र में निरीक्षण के दौरान किसानों से चर्चा की। किसानों ने खुश होकर बताया कि केन्द्र में अच्छी व्यवस्था की गई है। धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं है। पर्याप्त हमाल लगाए गए हैं। किसान टोकनवार अपने धान का विक्रय कर रहे हैं। ग्राम कलडबरी के किसान नरेश ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र पदुमतरा में अपना धान विक्रय करने आए हैं। उनके पास 1 एकड़ 43 डिसमिल खेत है और एक बार में अपना पूरा धान का विक्रय कर लेंगे। ग्राम तिलई निवासी भागीरथी सुकलाल ने बताया कि उनके पास 4 एकड़ जमीन है और 80 कट्टा धान का विक्रय करने लाए हैं। इस अवसर पर एसडीएम छुईखदान सुनील शर्मा, खाद्य एवं सहकारिता निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page