back to top

राजनांदगांव : धान खरीदी एवं मानिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त….

राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2022। जिले में खरीफ विपणन 2022-23 में उपार्जन केन्द्र पर सही गुणवत्ता एवं पंजीकृत किसानों से धान खरीदी एवं मानिटरिंग के लिए 86 समिति व उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारियों द्वारा मोबाईल एप के माध्यम से खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण चेकलिस्ट के अनुसार किया जाएगा।

Advertisements

धान खरीदी के दौरान केन्द्रों का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण भी किया जाएगा। नोडल अधिकारी द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा कि निर्धारित औसत अच्छी गुणवत्ता (एफएक्यू) किस्म की धान पंजीकृत किसानों से क्रया किया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page