राजनांदगांव: धान खरीदी सीजन में बढ़ा अपराध, किसान रहें सतर्क,रकम निकालते समय जेब-कतरों की सक्रियता बढ़ी…

धान खरीदी के बाद बैंक से राशि निकालते समय जेब-कतरों, छिनैती व लूट की घटनाएँ बढ़ जाती हैं।

Advertisements

नागरिकों की सुरक्षा के लिए राजनांदगांव पुलिस निम्न सलाह देती है —

🔸 नागरिकों से अनुरोध
1. अकेले बड़ी राशि निकालने न जाएँ।
विश्वसनीय परिजन/मित्र को साथ ले जाएँ।
2. बैंक से पैसा निकालकर रास्ते में किसी को भी राशि न दिखाएँ और न ही बातचीत में इसकी जानकारी दें।
3. यदि संभव हो तो राशि को एक बार में पूरी न निकालें — किश्तों में निकालना अधिक सुरक्षित है।
4. बैंक से निकलते ही मोबाइल पर कॉल न करें और आसपास के माहौल पर ध्यान रखें।
5. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/वाहन/गतिविधि को तुरंत अपने थाना प्रभारी को सूचना दें।
🔸 बैंक स्टाफ और प्रबंधन से अनुरोध
1. बैंक के बाहर खड़े अनजान व्यक्तियों या संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
2. बैंक परिसर में CCTV सही स्थिति में रखें और प्रवेश/निकास पर निगरानी बढ़ाएँ।
3. बड़ी राशि निकालने वाले ग्राहकों को सावधानी संबंधी सलाह दें।
🔸 ग्राम स्तर पर अपील
1. कोटवार, सरपंच, सचिव और ग्राम स्तर के समूह अपने-अपने गांव में नियमित जागरूकता संदेश चलाएँ।
2. बाहरी/अपरिचित व्यक्तियों के आगमन पर ग्रामवासियों को सतर्क रहने की सलाह दें।
3. जरूरत पड़ने पर गांव के युवा मिलकर बैंक-गाँव मार्ग में सहायता प्रदान करें।
🔸 पुलिस की ओर से
1. कोऑपरेटिव/ग्रामीण बैंकों और भीड़भाड़ वाले बाज़ार क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी।
2. महत्वपूर्ण बैंक शाखाओं पर समय-समय पर स्टैटिक पुलिस की तैनाती की जाएगी।