back to top

राजनांदगांव : धारदार टंगिया से प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार….

राजनांदगांव धारदार टंगिया से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी 24 घंटे के भीतर थाना मानपुर पुलिस के गिरफ्त में, पीड़िता निवासी कोरकोटटी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27 /07/ 2021 की शाम 7:00 बजे लमसेना रामसिंग आंचला ने पीड़ित को पैतृक गांव गुदुम नहीं जाने के बाद से नाराज होकर जान से मारने की नियत से धारदार टंगिया से बाये कान में मारकर गहरी चोट पहुंचाया है।

Advertisements

जिसकी रिपोर्ट पर थाना मानपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रायसिंह अंचला पिता रमन दो निवासी गुदुम आंचलापारा थाना लोहततर जिला कांकेर को आरोपी के बड़े पिता के घर ग्राम गोंडाहुर नयापारा जिला कांकेर में घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी के विरुद्ध धारा 307 भांदवि के तहत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page