back to top

राजनांदगांव: धारा के जंगल में मिली अज्ञात युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस….

राजनांदगांव- जिला के डोंगरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत धारा से लगभग 1 से 2 किमी. दूर के जंगल में युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई ।यह लाश सड़ी गली अवस्था में पाई गई है ।

इस लाश को बिजनापुर निवासी भोलाराम यादव ( उम्र 55 ) , पिता भानुराम यादव ने 10 जून को तकरीबन 12 बजे बकरी चराने के दौरान सड़ने की दुर्गंध आने पर पास जाकर देखा तो एक अज्ञात युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला , जिसको देखकर डर के कारण बिना किसी को बताए सीधा घर चला गया फिर 13 जून को पुलिस चौकी मोहारा में सूचना दी ।

युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही कुछ पता चल पाएगा ।इस घटना के संबंध में मोहारा पुलिस चौकी के प्रभारी सतीश पुरिया जी ने बताया कि मृत युवक का शरीर गल जाने के कारण चेहरा पहचान नहीं आ रहा है । जांच जारी है ।

मृत युवक का उम्र 25 से 30 का है , जो चेकदार हरे नीले रंग का फूल शर्ट तथा एक ग्रे रंग का जींस पहना हुआ है ।पूरा शरीर के गल जाने के कारण युवक का चेहरा पहचानने योग्य नहीं है । युवक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है , पुलिस जांच में जुटी हुई है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page