back to top

राजनांदगांव: नंदई चौक में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार…


बसंतपुर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू किया जब्त, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
राजनांदगांव। शहर के नंदई चौक स्थित आम स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले युवक को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को थाना बसंतपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नंदई चौक में एक व्यक्ति चाकू लहराकर आम नागरिकों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रितेश यादव उर्फ लारो यादव (21 वर्ष), पिता शिव यादव, निवासी नंदई दुकाला चौक को पकड़ लिया।


तलाशी के दौरान उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने चाकू जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 410/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


पुलिस ने बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पूर्व में थाना बसंतपुर में हत्या, चोरी और आर्म्स एक्ट से संबंधित प्रकरण दर्ज हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन, प्रधान आरक्षक किशोर यादव, आरक्षक कुश बघेल, रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर सहित पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page