राजनांदगांव 04 जून 2021। नक्सल प्रभावित सुदूर वनांचल क्षेत्र मानपुर के 22 युवाओं का चयन टेडेसरा स्थित टेक्नोटास्क आरोहण बीपीओ सेंटर द्वारा किया गया। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के निर्देश पर वनांचल क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए टेक्नोटास्क आरोहण बीपीओ सेंटर द्वारा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से साक्षात्कार लिया गया।

इसमें 105 युवाओं ने साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार में सामान्य जानकारी, कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी, हिन्दी, अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान के बारे में पूछा गया। युवाओं का चयन होने से उनमें खुशी और उत्साह है।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के दौरान में वनांचल क्षेत्र के युवाओं का चयन कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया गया है। आगामी समय में मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए युवाओं के रोजगार प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।
उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसडीएम मोहला राहुल रजक, जनपद पंचायत सीईओ डीडी मंडले, ई-जिला प्रबंधक सौरभ मिश्रा, टेक्नोटास्क के संचालक राहुल दीक्षित, टेक्नोटास्क के एचआर रचिता ठाकुर उपस्थित थे।











































