back to top

राजनांदगांव: क्लोज सीजन 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट प्रतिबंधित…

राजनांदगांव 04 जून 2021। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन) को दृष्टिगत रखते हुए 16 जून से 15 अगस्त 2021 तक बंद ऋतु (क्लोज सीजन) घोषित किया गया है।

Advertisements

सहायक संचालक मछलीपालन ने बताया कि इस दौरान प्रदेश के समस्त छोटी-बड़ी नदियों, नालों तथा छोटी नदियों, सहायक नदियों में जिन पर छोटे या बड़े सिंचाई के तालाब जलाशय निर्मित किये गए या किए जा रहे केज कल्चर के अतिरिक्त सभी प्रकार के मत्स्याखेट 16 जून से 15 अगस्त तक पूर्णत: निषिद्ध रहेंगे।

इस नियमों का उल्लंघन करने पर एक वर्ष का कारावास अथवा 10 हजार रूपए का जुर्माना या दोनों हो सकता है। केवल छोटे तालाब या अन्य जल स्त्रोत जिनका संबंध किसी नदी नाले से नहीं है के अतरिक्त जलाशयों में किए जा रहे केज कल्चर में लागू नहीं होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page