
राजनांदगांव – प्रदेश के नगरी प्रशासन एवं श्रम मंत्री शिव डहरिया ने राजनांदगांव नगर निगम मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्रीआवास योजना अन्तर्गत मोर जमीन मोर आवास रेटल पालिसी के हितग्राहियो को मकान की चांबी सौपी ।इसी तरह उन्होने मोर जमीन मोर मकान के हितग्राहियो को उत्कृष्ठ आवास निर्माण प्रमाण पत्र सौपा । नगरी निकाय मंत्री शिव डहरिया ने निगम के जर्जर सडको के लिए डामरीकरण सहित विभिन्न विकास कार्यो के लिए शिलायांस एवं लोकापर्ण भी किया ।

नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर इन कार्यों को का शिलान्यास किया और छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभांश का वितरण किया। इस दौरान मंत्री शिवकुमार डहरिया के आगमन पर बाजे -गाजे के साथ महापौर सहित अन्य पार्षद गणों ने उनका स्वागत किया गया।
शिलान्यास अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री ने कहा कि सारी योजनाएं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में लोगों के जीवन स्तर पर सुधार लाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। वहीं मूलभूत सुविधाएं लोगों को गुणवत्तापूर्ण मिले इस दिशा में प्रदेश की सरकार काम कर रही है।
अपने राजनांदगांव प्रवास के दौरान नगरी निकाय मंत्री शिव डहरिया ने भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर यहां आयोजित दुर्ग संभाग स्तरीय महा सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान बाबा साहब अंबेडकर को नमन करते उनके आदर्शों को याद किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर अंत्यावसायी एवं वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, महापौर हेमा देशमुख, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा सहित विभिन्न कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।









































