back to top

राजनांदगांव: नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के नाम से बनाई गई फेक आईडी, निगम ने किया अलर्ट जारी…

राजनांदगांव। नगर पालिक निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सऐप पर फेक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस फर्जी आईडी से लोगों को गुमराह करने की आशंका जताई जा रही है।

नगर निगम प्रशासन की ओर से जारी सोशल मीडिया सूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह आईडी पूरी तरह फर्जी है और नगर निगम से इसका कोई संबंध नहीं है। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस नंबर पर किसी भी प्रकार का जवाब न दें और न ही कोई व्यक्तिगत जानकारी साझा करें।

नगर निगम ने नागरिकों से जागरूक रहने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page