back to top

राजनांदगांव : नगर निगम राजनांदगांव का स्वच्छता अवार्ड के लिये चयन, महापौर व आयुक्त दिल्ली रवान…

20 नवम्बर को विज्ञान भवन में राष्ट्रपति जी के हाथों महापौर एवं आयुक्त लेंगे अवार्ड

Advertisements

राजनांदगांव 18 नवम्बर। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में देश के स्वच्छतम राज्यों में छत्तीसगढ़ के 61 शहरी निकायों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये पुरूस्कृत किया जायेगा। जिसमें राजनांदगांव नगर निगम भी स्टार रैकिंग प्राप्त कर अवार्ड के लिये नामांकित हुआ।

राजनांदगांव सहित 61 नगरीय निकायों को 20 नवम्बर को विज्ञान भवन में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों अवार्ड प्रदान किया जायेगा। अवार्ड लेने आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी दिल्ली रवना हुये और 20 नवम्बर को विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राजनांदगांव का स्वच्छता उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये महामहिम राष्ट्रपति के हाथो महापौर एवं आयुक्त अवार्ड प्राप्त करेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page