back to top

राजनांदगांव : नगर निगम राजस्व वसूली में बरत रही है कड़ाई,जलकर नही पटाने पर 06 नल विच्छेदन की कार्यवाही…


बड़े बकायादारों का नाम होगा प्रकाशित

Advertisements

राजनांदगांव 17 फरवरी। नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष समाप्ति को ध्यान में रखते हुये राजस्व वसूली में कड़ाई बरती जा रही है। जहॉ नगर निगम में वार्डवार राजस्व वसूली कर रहे है, वही घर घर जाकर भी बकाया करों की वसूली की जा रही है। वसूली के दौरान लम्बे समय से जलकर का भुगतान नहीं करने वाले करदाताओं का नल विच्छेदन किया जा रहा है। इसी कडी में आज शंकरपुर क्षेत्र में 06 नल विच्छेदन की कार्यवाही की गयी, साथ ही बड़े बकायादारों को अंतिम नोटिस दी जा रही है, करों का भुगतान नही करने की स्थिति मेें बकायादारों का नाम सार्वजनिक कर नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार बकाया प्रीमियम एवं किराया वसूली के लिए दुकाने सील करने की कार्यवाही की जा रही है।


वसूली के संबंध में आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि सत् प्रतिशत राजस्व वसूली के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव स्वयं बडे बकायादारो की बैठक लेकर करो का भुगतान करने समझाईस दे रहे है तथा राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी एवं राजस्व अमला सम्पतिकर,जलकर,समेकित कर व दुकान किराया की वसूली घर घर जा कर रही है और बड़े बकायादारों को अंतिम नोटिस भी दिया जा रहा है। नोटिस उपरांत करों का भुगतान नहीं करने पर बकायादारो का नाम सार्वजनिक करते हुये समाचार पत्रों मंे प्रकाशित कर नल विच्छेदन की कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में निगम जलकर का भुगतान नही करने पर वार्ड नं. 7 शंकरपुर रोड के 06 नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार दुकानदारों द्वारा लम्बे समय से दुकान किराया का भुगतान नहीं करने पर नया बस स्टैण्ड, नंदई रोड भैसा कोठा तथा हाट बाजार की दुकाने सील करने की कार्यवाही की गयी। उन्होंने बताया कि नागरिकों द्वारा करो का भुगतान करने पर होने वाले राजस्व आय से कर्मचारियों का वेतन भुगतान सहित नगर विकास किया जाता है।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने निगम सीमाक्षेत्रान्तर्गत निवासरत भवन एवं भूमि स्वामियों तथा निगम स्वामित्व के दुकानों के किराएदारों से अपने स्वामित्व की भवन व भूमियों के संपत्तिकर,समेकितकर एवं जलकर की सम्पूर्ण बकाया राशि तथा निगम स्वामित्व की दुकानों का सम्पूर्ण बकाया किराया का भुगतान निगम कार्यालय में अनिवार्यतः जमा कर रसीद प्राप्त कर नगर विकास में सहयोगी बनने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page