back to top

राजनांदगांव : नगर निगम सभागृह में जन चौपाल, 10 आवेदन प्राप्त, 5 का हुआ निराकरण…

राजनंादगांव 6 दिसम्बर। नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिये जिलाधीश के निर्देश पर सभी विभागों मंे प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में आज मंगलवार दोपहर 1ः30 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित जन चौपाल में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हुये। आज के जन चौपाल में राशन कार्ड, निराश्रित पेंशन, निर्माण कार्य एवं दुकान संबंधी 10 आवेदन प्राप्त हुये।

Advertisements


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश श्री डी.सिंह के निर्देश पर इस मंगलवार भी नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल लगाया गया। जन चौपाल में 10 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें राशन कार्ड में नाम जोडने के 3 व काटने के 2 तथा निराश्रित पेंशन योजना के 2 के अलावा लोक निर्माण संबंधी कार्य के 2 एवं मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत स्वरोजगार हेतु दुकान आबंटन के 1 आवेदन प्राप्त हुआ जिनमें राशन कार्ड में नाम जोडने व काटने संबंधी 5 प्रकरणो का निराकरण किया गया तथा शेष 5 आवेदनों का निराकरण करने संबंधितों को निर्देशित किया गया है। जिसका अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा।


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि जन चौपाल का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों की समस्या का त्वरित निराकरण करना है। चौपाल में आये आवेदनोें का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। जन चौपाल में कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर, सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल, प्र.सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम व श्री संदीप तिवारी, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page