back to top

राजनांदगांव : नगर निगम सभागृह में जन चौपाल, 10 आवेदन प्राप्त 3 निराकृत…

राजनंादगांव 10 जनवरी। नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिये जिलाधीश के निर्देश पर सभी विभागों मंे प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में आज मंगलवार दोपहर 1ः30 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित जन चौपाल में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हुये। आज के जन चौपाल में राशन कार्ड, आवास, दुकान, राजस्व संबंधी 10 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें से 3 आवेदन निराकृत किया गया।

Advertisements


नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश श्री डी.सिंह एवं आयुक्त डॉ चतुर्वेदी के निर्देश पर इस मंगलवार भी नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल लगाया गया। जिसमें 10 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें राशन कार्ड में नाम जोडने संबंधी 2 आवेदन, गरीबी रेखा राशन कार्ड संबंधि 1, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत दुकान आबंटन संबंधी 4, प्रधानमंत्री आवास संबंधी 2 एवं जलकर की राशि पुनः निर्धारण संबंधी 1 इस प्रकार कुल 10 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें से राशन कार्ड में नाम जोडने संबंधी 2 आवेदन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास के लिये खाता मंे नाम बदलने संबंधी 1 आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया, शेष आवेदनो का भी अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा।

जन चौपाल का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों की समस्या का त्वरित निराकरण करना है। चौपाल में आये आवेदनोें का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। जन चौपाल में सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल व श्री प्रणव मेश्राम,लेखापाल श्री राकेश नंदे, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page