back to top

राजनांदगांव : नगर निगम सभागृह में जन चौपाल, आज 5 आवेदन प्राप्त, 4 का हुआ त्वरित निराकरण…

राजनंादगांव 16 अगस्त। नागरिकों की समस्या के निराकरण के लिये जिलाधीश श्री डी.सिंह ने सभी विभागों मंे प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल का आयोजन करने निर्देश दिये थे। निर्देश के अनुक्रम में प्रत्येक मंगलवार दोपहर 1ः30 बजे नगर निगम सभागृह में जन चौपाल आयोजित किया जा रहा है, जहॉ निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हो रहे है।

Advertisements

आज के जन चौपाल में 5 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें 4 आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश श्री डी.सिंह के निर्देश पर इस मंगलवार भी नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल लगाया गया।

जिसमें 5 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें राशन कार्ड में नाम जोडने व काटने संबंधी 4 एवं नजूल पट्टा संबंधी 1 आवेदन प्राप्त हुये, जिनमें से राशन कार्ड में नाम जोडने व काटने संबंधी सभी 4 आवेदनोें का त्वरित निराकरण किया गया, शेष 1 आवेदन का भी अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा। उन्होंने कहा कि जन चौपाल का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों की समस्या का निराकरण करना है।

चौपाल में आये आवेदनोें का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। जन चौपाल में उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page