
राजनांदगांव 09 दिसम्बर 2021। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा नगरपालिका आम व उप निर्वाचन 2021 के अंतर्गत सोमवार 20 दिसम्बर 2021 को मतदान सम्पन्न कराया जाएगा। जिसके अंतर्गत संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित शासकीय संस्थाओं व कार्यालयों में मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। राजनांदगांव जिले के अंतर्गत नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के 20 वार्डों में पार्षद पद के आम निर्वाचन तथा नगर पालिक निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 17 में पार्षद पद के उप निर्वाचन के लिए मतदान किया जाएगा।









































