back to top

राजनांदगांव : नगर पालिका आम व उप निर्वाचन के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त…

राजनांदगांव 18 नवम्बर 2021। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने नगर पालिका आम व उप निर्वाचन 2021-22 के अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव एवं नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। जिसके अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा रिटर्निंग ऑफिसर होंगे।

Advertisements

संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इन्दिरा देवहारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह नगर पालिका परिषद खैरागढ़ निर्वाचन के लिए अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लवकेश कुमार धु्रव रिटर्रिंग ऑफिसर तथा तहसीलदार खैरागढ़ प्रीतम कुमार साहू सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page