back to top

राजनांदगांव : नर्मदा मंदिर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दूसरा आरोपी गिरफ्तार….

राजनांदगांव /गंडई पंडरिया- नर्मदा मंदिर में चोरी कर फरार दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने साल भर बाद गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया। इस मामले का एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। मिली जानकारी के अनुसार घटना 6 मार्च 2020 से 7 मार्च 2020 की सुबह 6:30 बजे की है।

नर्मदा मंदिर में ताला तोड़कर चोरी करने की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 457, 380, 34, भांदवी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है । इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है । जबकि दूसरा आरोपी रुपेश दरो 25 साल पिता नारायण दरो गिरफ्तारी से बचने अपना पता बदल बदल कर रह रहा था । विवेचना के दौरान आरोपी के उत्तर बस्तर कांकेर में होने की सूचना पर गंडई से टीम गठित कर रवाना किया गया।

टीम ने ग्राम आमाकड़ा पोस्ट करमोती थाना भानूप्रतापपुर जिला कांकेर से गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ करने पर आरोपी ने नर्मदा मंदिर में संतोष गुप्ता के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया । इसके बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर छुईखदान लेकर आए तथा न्यायालय में पेश किया जहां से उसे ज्युडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page