राजनांदगांव 17 मई 2021- नगर निगम भाजपा पाषर्द दल ने नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा शहर कें नलो में पिछले कुछ दिनो से लगातार आ रही गंदे पानी को लेकर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौपा गया और गंदे पानी की समस्या को दूर करने हेतु ठोस पहल करने के लिए आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी जी से आग्रह किये हैं।

किशुन यदु ने आगे बताया कि कोरोना जैसे भीषण महामारी जब पूरे देश में फैली है और आम जनता अपने स्वास्थ्य को लेकर भयभीत है उस परिस्थिति मे भी राजनांदगांव नगर निगम के द्वारा नलो से लगातार गंदा पानी पीने के लिए मजबूर करना नगर निगम प्रशासन और महापौर की उदासीनता को प्रदर्शित करता है ।
इस भीषण महामारी के समय में राजनांदगांव की जनता के स्वास्थ्य से नगर निगम द्वारा जो खिलवाड किया जा रहा है वह बर्दास्त नही किया जायेगा । अतः शीघ्र ही राजनांदगांव की जनता को गंदा पानी की समस्या से मुक्ति नही मिलने पर नगर निमम प्रशासन और महापौर के विरूद्ध अंदोलन किया जायेगा।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु के साथ पार्षदगण सर्व शिव वर्मा,पारस वर्मा,विजय रॉय, शरद सिन्हा, सुश्री मनीभास्कर गुप्ता,गगन आईच,अरुण साहू उपस्थित थे।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि-
शहर के विभिन्न हिस्सों में गंदे पानी आने की शिकायत पर जल संयंत्र एवं मोहारा एनीकट का निरीक्षण कर पानी जॉच के निर्देश दिये गये इस संबंध में महापौर महोदया द्वारा भी गंदे पानी आने वाले क्षेत्रों एवं मोहारा जल संयंत्र गृह का निरीक्षण किया गया और लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकीय विभाग से जॉच कराने के निर्देश दिये गये।
उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा स्वयं के लेब में नियमित जल का परीक्षण किया जा रहा है। जिसमें पानी समस्त मानक में सही के साथ साथ पीने योग्य है। किन्तु शिकायत के आधार पर निरीक्षण उपरांत बताया गया कि मोगरा जलाशय से जो पानी छोडा गया है वह पानी मोटा एवं गाढ़ा है, जिसके कारण पानी का रंग साफ नहीं है।
जल प्रदाय संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को एलम एवं ब्लीचिंग पावडर की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिये गये थे। मात्रा बढ़ाने के पश्चात पानी का रंग पहले की तुलना में साफ हुआ है। साथ ही निगम सीमाक्षेत्रांतर्गत विभिन्न वार्डो मंे प्रतिदिन आर्थोटाल्यूडिन केमिकल के द्वारा जल का परीक्षण किया जा रहा है। जिसमें समस्त स्थानों पर जल में क्लोरिन की निर्धारित मात्रा पाई जा रही है।










































