back to top

राजनांदगांव : नवपदस्थ कलेक्टर डोमन सिंह ने पदभार ग्रहण के बाद कलेक्टोरेट में संचालित विभिन्न विभागों एवं शाखाओं का किया अवलोकन…

राजनांदगांव 04 जुलाई 2022। नवपदस्थ कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने पदभार ग्रहण के बाद कलेक्टोरेट में संचालित विभिन्न विभागों एवं शाखाओं का अवलोकन किया।
कलेक्टर श्री सिंह ने भू-अभिलेख शाखा, भू-अर्जन शाखा, नजूल अधिकारी, एनआईसी, न्यायालय अतिरिक्त कलेक्टर, कोषालय, सहायक भू-संरक्षण अधिकारी, नाजिर शाखा, निर्वाचन शाखा, जिला अंत्यावसायी विकास समिति,

उप संचालक कृषि, सहायक संचालक उद्यानिकी, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, तकनीकी शाखा, पंजीयन शाखा सहित सभी शाखाओं का अवलोकन किया। उन्होंने रिकार्ड रूम में रिकार्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सरस्वती बंजारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रतिमा ठाकरे, डिप्टी कलेक्टर श्री अमिय श्रीवास्तव, तहसीलदार श्री प्रफुल्ल गुप्ता उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page