back to top

राजनांदगांव : नवमी की छात्राओं को मिली साइकिल की सौगात…

राजनांदगांव। शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पीएम सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार शाम सरस्वती योजना के तहत कक्षा नवमी की 48 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।

Advertisements


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम अध्यक्ष पारस वर्मा थे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष गोलू सूर्यवंशी ने की। इस अवसर पर अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने शासन की इस योजना के लिए आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से पार्षद डिलेश्वर साहू, पार्षद अभय यादव, पार्षद चंदू शेखर, पार्षद चंद्रकृत साहू, पार्षद प्रमोद, पार्षद प्रतिनिधि संतोष साहू, प्राचार्य पंकज शुक्ला, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, पालक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page