
‘सेवा संकल्प अभियान, स्वच्छता ही सेवा

महापौर सहित पार्षदों, जन प्रतिनिधियो एवं नागरिको ने श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश
राजनांदगांव 23 सितम्बर। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत स्वच्छता मेें सहभाग, स्वच्छ भारत विकसित भारत की थीम पर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधिया आयोजित की जा रही है। स्वच्छता अभियान अंतर्गत आज महापौर श्री मधुसूदन यादव के नेतृत्व में मोहारा शिवनाथ नदी तट एवं विसर्जन कुण्ड के पास स्वच्छता अभियान चलाकर नदी के आस पास साफ सफाई कर कटिली झाडिया काटी गयी। वही शिवनाथ नदी से पूजा समाग्री एवं अन्य अपशिष्ट निकाला गया।
अभियान में महापौर सहित जिला सहकारी केन्द्रीय बैक के अध्यक्ष श्री संचिन बघेल, पूर्व मण्डी उपाध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत, दिग्विजय स्टेडियम समिति के सचिव श्री रमेश पटेल, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम के अलावा पार्षदो, जनप्रतिनिधियों, नागरिको अधिकारियों व कर्मचारियों स्वच्छता दीदीयों व सफाई मित्रों ने नदी के किनारे एंव विसर्जन कुण्ड के आस पास साफ सफाई कर झिल्ली पन्नी व कचरा उठा श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिए।
अभियान में उपस्थित पार्षदों में स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री शैंकी बग्गा, महापौर परिषद् के प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू, श्री आलोक श्रोती, कनिष्ट सभापति श्री संदीप बघेल, पार्षद सर्वश्री शिव वर्मा, मनोहर यादव, हेमन्त शेखर यादव, प्रमोद झंझाणे, अरूण साहू, सतीश साहू, रवि सिन्हा, डूरेन्द्र साहू, सेवक उईके, संतोष साहू, चन्द्रकृत साहू, नामांकित पार्षद श्री सूर्यकांत श्रीवास, पूर्व पार्षद विजय राय, पूर्व नामांकित पार्षद श्री हकीम खान, पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेश यादव, श्री पंकज कुरंजेकर आदि ने भी श्रमदान कर अपने अपने वार्डो में वार्डवासियों को स्वच्छता से जोड़ वार्ड में स्वच्छ एवं सुन्दर वातावरण निर्मित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत 17 सितम्बर को शीतला मंदिर परिसर एवं रानीसागर बुढा सागर के आस पास साफ सफाई कर दीप प्रज्जवलन के माध्यम से स्वच्छता जन भागीदारी और स्वच्छ शहर का संदेश दिया गया। उसके पश्चात स्वच्दता संबंधी प्रतिदिन विभिन्न गतिविधिया संचालित की जा रही है और आज शिवनाथ नदी तट तथा विसर्जन कुण्ड के पास जन सहभागिता से सफाई कर श्रम दान किया गया। उन्होंने कहा कि गणेश पर्व के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं गणेश पण्डाल के पास साफ सफाई की जा रही है और विसर्जन के पूर्व नदी किनारे एवं कुण्ड के पास सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छता बिना जन सहभागिता के संभव नही है, निगम प्रशासन के द्वारा प्रतिदिन साफ सफाई की जाती है, लेकिन नागरिक सहभागिता से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में गति मिलती है। उन्हांेने कहा कि हम सब इस अभियान से जुड शहर को स्वच्छता में नम्बर वन लाने की दिशा में कार्य करें।
आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निगम द्वारा साफ सफाई संबधित विभिन्न गतिविधियों में स्वच्छता जन जागरूकता, जनभागीदारी से तालाब सफाई अभियान,सार्वजनिक सामुदायिक शौचालयोें की सफाई अभियान, प्लास्टिक बैन व सोर्स पर ही कचरा पृथकीकरण, गणेश पण्डाल एंव विसर्जन कुण्ड की सफाई, स्कूलो में स्वच्छता संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही है। उन्होने कहा कि हम सबकों स्वच्छता अपनाकर जनमानस में स्वच्छता का अलख जगाना है, उन्हें अब दो नही चार के संदेश के साथ घर में ही कचरे का निपटान कर स्वच्छता दीदीयों को देने समझाईस देना है। शहर को स्वच्छता बनाये रखने लोगों को अभियान से जोडना है।











































