back to top

राजनांदगांव: नशीली टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार, डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

राजनांदगांव, । नशा उन्मूलन अभियान के तहत डोंगरगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को नशीली टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 30 नग नशीली टैबलेट, एक मोटरसाइकिल और बिक्री रकम ₹550 जब्त की गई है।

Advertisements

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दिव्यांश सिंह ठाकुर (19 वर्ष), निवासी खुंटापारा, डोंगरगढ़ शहर में घूम-घूमकर नशीली टैबलेट बेच रहा है और केटीएम ड्यूक 390 बाइक (CG 04 PB 2307) में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने बोरतलाब रोड, चिद्दो मोड़ पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी की मोटरसाइकिल की सीट के नीचे रखे पीले बैग से कुल 30 नग नशीली टैबलेट बरामद की गईं। पुलिस ने बाइक व नकदी रकम भी जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 21(ख) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह व उनकी टीम द्वारा की गई।

कार्यवाही में निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह, सउनि मुजीब रहमान कुरैशी, प्रआर अखिल अम्बादे, आरक्षक योगेश साहू, किशन कुमार चंद्रा, युगेंद्र देशमुख और लीलाधर मंडलोई की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page