back to top

राजनांदगांव : नशे में धुत ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा, अनियंत्रित होकर वाहन पलटा…

राजनांदगांव /चिचोला स्थानीय ग्राम के झुरानदी के पास दोपहर 12:00 बजे के आसपास नशे में धुत ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

Advertisements

जानकारी अनुसार नागपुर से पाइप भरकर बिहार जा रही गाड़ी क्रमांक एम एच40 के 2181 आईसर जो दोपहर 12:00 बजे के आसपास चिचोला के झुरानदी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार आईसर का ड्राइवर गाड़ी चला रहा था।

जो नदी के मोड़ के पास अपना नियंत्रण गाड़ी से खो बैठा और दूसरी सड़क के किनारे लगे लोहे के डिवाइडर को तोड़ते हुए नीचे सड़क किनारे पलट गया । इस दुर्घटना में गाड़ी ड्राइवर को मामूली चोटे आई है दुर्घटना में सड़क किनारे घास चर रही गाय को अपनी चपेट में ले लिया जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page