राजनांदगांव : नांगवंशी गोंड़ समाज के संभाग स्तरीय पदाधिकारियों का किया गया निर्वाचन…

अम्बागढ़ चैकी : नागवंशी गोंड़ समाज संभाग मोहला के संभाग स्तरीय पदाधिकारियों का निर्वाचन रविवार 14 मार्च को गोंड़वाना भवन में मोहला में किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री हिरेसिंह घावड़े एवं निर्वाचन अधिकारी श्री जगत सलामे और श्री गोपाल कोरेटी ने संभाग के सभी ब्लाॅकों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया को विधिवत सम्पन्न किया।

Advertisements

जिसमें श्री नरेन्द्र नेताम संभागीय अध्यक्ष एवं श्री संजीत ठाकुर संभागीय महासचिव तथा श्री अंगद सलामे युवा प्रभाग के संभागीय अध्यक्ष के पद के लिए निर्वाचित हुए। इसी तरह श्रीमती समृत उसेण्डी महिला प्रभाग के संभागीय अध्यक्ष निर्वाचित हुई।

इस अवसर पर पूर्व संभागीय महा सचिव श्री मोहन हिड़को एवं श्री तुलसी राम मरकाम युवा प्रभाग के पूर्व संभागीय अध्यक्ष श्री चन्दे्रश ठाकुर, पूर्व संभागीय कोषाध्यक्ष श्री कुमार कोरेटी के अलावा ब्लाॅक अध्यक्ष मोहला श्री रमेश हिड़ामे, ब्लाॅक अध्यक्ष ईस्तारी महाराष्ट्र श्री बाबूराव हिड़को, ब्लाॅक अध्यक्ष डौण्डी श्री रोहित कौर, ब्लाॅक अध्यक्ष छुरिया डोंगरगढ़ श्री दिनेश कोरेटी, ब्लाॅक अध्यक्ष खुज्जी, ब्लाॅक अध्यक्ष डौण्डी लोहारा, ब्लाॅक अध्यक्ष मानपुर श्री दिनेश उसेण्डी, ब्लाॅक अध्यक्ष कोटगुल सहित युवा प्रभाग

के पूर्व सचिव श्री पुरूषोत्तम मण्डावी, श्री रैनू कोरेटी, श्री रमेश आचला, श्री राजेन्द्र नेताम, श्री पदुम सिंह तोप्पा, श्री धिरपाल कुंजाम, श्रीमती सत्यभामा सलामे सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी एवं स्वजाति जन उपस्थित थे।

इस अवसर पर संभाग स्तरीय शेष पदाधिकारियों के मनोनयन हेतु रविवार 21 मार्च को ग्राम मुरेटी टोला विकासखण्ड अंबागढ़ चैकी में आमागी बैठक आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।