back to top

राजनांदगांव : नाग पंचमी के पावन अवसर पर बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण मनीष सिंह गौतम के मुख्य आतिथ्य में संपन्न…

खिलाडिय़ों में लक्ष्य को पाने का ललक (जज्बा)होना जरूरी-मनीष गौतम

Advertisements

राजनांदगांव – नागपंचमी पर्व पर नवोदित बॉडी बिल्डरों ने किया अपनी सुगठित मांसपेशियों का प्रदर्शन नवोदित खिलाडिय़ों को मिला सम्मान नागपंचमी पर्व पर राष्ट्रीय खिलाडिय़ों का हुआ सम्मान राजनांदगांव. 23 अगस्त. नागपंचमी के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार की तरह इस वर्ष भी एक्सपर्ट जिम में व्यायाम उपकरणों की पूजा कर वहां अभ्यासरत नवोदित बॉडी बिल्डरों के बीच रोमांचक बॉडी बिल्डिंग (शरीर सौष्ठव) प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनीष गौतम, अध्यक्ष शहर कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ, श्रीमती प्रतिभा बंजारे एल्डरमेन नगर निगम राजनांदगांव, श्रीमती अंजू बंजारे सचिव महिला प्रकोष्ठ जिला सतनामी सेवा समिति, कुन्दन गेण्ड्रे समाजसेवी, पंकज गौतम वरिष्ठ कलाकार के गरिमामयी उपस्थिति में नवोदित खिलाडिय़ों ने संगीत की धुन में अपने अपने शरीर के मांसपेशियों का कलात्मक प्रदर्शन कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सभी खिलाडिय़ों को एक्सपर्ट जिम के तरफ से टी-शर्ट, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों अनिकेत साहू, प्रवीण पटेल, आकाश सारथी, भागवत साहू, आकाश रजक, पीयुष देवांगन, रोहन रजक, चेतन साहू, शिवा सेन, अभय खरे, यशवंत भारती, चंदन निर्मलकर, निखिल साहू, विनय सोनी, टोमन मारकंडे, अजीम मुल्ला रहे।

कार्यक्रम का संचालन सचिव गोपेन्द्र बंजारे व तामेश्वर बंजारे ने किया। पूर्व हॉकी खिलाड़ी एवं शहर कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष गौतम ने इस अवसर पर खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाडिय़ों में लक्ष्य को पाने का ललक होना जरूरी है।

इक्कीस सौ रूपये की नगद राशि व्यायाम शाला के खिलाडिय़ों को नगद पुरस्कार दिया। राष्ट्रीय शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में राजनांदगांव जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडिय़ों का सम्मान हुआ। उक्त जानकारी समिति के सचिव गोपेन्द्र बंजारे द्वारा दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page