back to top

राजनांदगांव : नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार…

राजनांदगांव : नाबालिक को अपने साथ बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा वहीं एक अन्य मामले में नाबालिग से कुकर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी चिखली में एक प्रार्थी ने 13 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति घर से भगा कर ले गया है। जिस पर चौकी चिखली थाना कोतवाली में धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया वहीं एक अन्य मामले में नाबालिग को अपने साथ ले जाकर बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले की रिपोर्ट पर विवेचना में लिया गया था।

Advertisements

पुलिस सूत्रों के अनुसार अपृहत बालिका एवं आरोपी विधि से संघर्षरत बालक को नागपुर से बरामद कर चौकी चिखली लाया गया एवं दूसरे मामले में आरोपी विधि से संघर्षरत बालक को गांव में उसके घर से दबिश देकर पकड़ा व चौकी चिखली लाया गया । आरोपी विधि से संघर्षरत बालक पर कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी चेतन चंद्राकर ,उनि टोहललाल साहू ,सउनि संतोष सिंह ,म. प्र आरक्षण राधिका साहू, आरक्षक प्रियशील जागृत, आरक्षक राजकुमार बजारा, गिरजा शंकर देवांगन, नेम करण जंघेल, लक्ष्मी नारायण देवांगन का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page