back to top

राजनांदगांव : नाबालिगों के अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव डोंगरगढ़। थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया में नाबालिग बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो एवं फोटो वायरल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भारत सरकार की सीसीपीडब्ल्यूसी योजना के अंतर्गत साइबर अपराधों पर नजर रखने के क्रम में की गई है।

Advertisements

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मोहम्मद हमीद गौरी (उम्र 50 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 19 कचहरी चौक, डोंगरगढ़, द्वारा अपने व्हाट्सएप अकाउंट के माध्यम से महिला एवं बच्चों के अश्लील वीडियो और फोटो शेयर किए जा रहे थे। इस गंभीर साइबर अपराध की सूचना राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB), नई दिल्ली द्वारा साइबर टीप के माध्यम से डोंगरगढ़ थाना को भेजी गई थी।

साइबर टीप की जांच में पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 254/2024, धारा 67(बी) आईटी एक्ट, एवं बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 15 के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी अपराध दर्ज होने के बाद से लगातार फरार था, जिसे पुलिस ने 1 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीर मानते हुए कहा कि नाबालिगों से संबंधित अश्लील सामग्री का बनाना, शेयर करना या देखना एक संगीन कानूनी अपराध है, और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

🔴 आरोपी का विवरण:

नाम: मोहम्मद हमीद गौरी

पिता का नाम: मोहम्मद सलीम

उम्र: 50 वर्ष

पता: वार्ड नं. 19, कचहरी चौक, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)

🔸 पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को सोशल मीडिया पर इस प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री दिखाई देती है, तो इसकी तुरंत सूचना नजदीकी थाना या साइबर सेल को दें।

Advertisements

You cannot copy content of this page