back to top

राजनांदगांव: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी झारखंड से गिरफ्तार…

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बसंतपुर पुलिस ने दूसरे राज्य पहुंचकर बालिका को सकुशल बरामद किया

Advertisements

राजनांदगांव। नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में बसंतपुर पुलिस ने आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दूसरे राज्य में पहुंचकर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 29 जून 2026 को बालिका की मां ने थाना बसंतपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है।

किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई गई थी। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 304/2026 के तहत धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बालिका और आरोपी की लगातार पतासाजी की।

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके आधार पर टीम झारखंड पहुंची और नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया।

पुलिस ने आरोपी योगेश यादव, निवासी ग्राम लुचई, थाना जीएमपुर, जिला आजमगढ़, उत्तरप्रदेश, हाल मुकाम झारखंड को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

बालिका के सकुशल मिलने पर उसके माता-पिता ने राहत की सांस ली और राजनांदगांव पुलिस एवं बसंतपुर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक कौशलेश देवांगन, म.प्र.आर. मेनका साहू, आरक्षक आशीष मानिकपुरी एवं आरक्षक ललित उईके की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page