राजनांदगांव : नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले को चंद घण्टो के भीतर किया गया गिरफ्तार…

राजनांदगांव – नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी रविशंकर उर्फ महेश उर्फ मंगल मण्डावी पिता जीवन लाल मण्डावी निवासी ग्राम खुडमुडी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25/12/21 को हम सब काम करने खेत गये थे। मेरे लड़की घर पर अकेली थी कि शाम लगभग 06/00 बजे मेरे नाबालिग लड़की की अकेलेपन का फायदा उठाकर गांव का मंगल मण्डावी पिता जीवन लाल मण्डावी निवासी ग्राम खुडमुडी द्वारा हमारे घर अंदर घुसकर मेरे लड़की के साथ छेडखानी किया है कि पीड़िता के पिता के लिखित आवेदन पर से थाना ठेलकाडीह में अपराध कमांक 169/21 धारा 457, 354, 354 क. भादवि०, धारा 8 पाक्सो एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक राजनादगाव, डी. अवण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम पुलिस अनु० अधिo दिनेश सिन्हा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश कुमार पुरिया के नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा ग्राम खुडमुडी जा कर रविशंकर उर्फ महेश उर्फ मंगल मण्डावी पिता जीवन लाल मण्डावी निवासी ग्राम खुडमुडी को थाना लाया गया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना करना स्वीकार किया। आरोपी को दिनांक 26/12/21 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय द्वारा ज्यूडीसियल रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यों में थाना स्टाफ की सहरानीय भूमिका रही।