back to top

राजनांदगांव : नाम निर्देशन पत्र लेने एवं जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ…


– आज कुल 13 व्यक्तियों ने लिया फार्म
राजनांदगांव 13 अक्टूबर 2023। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र फार्म लेने एवं जमा करने की प्रक्रिया आज 13 अक्टूबर से प्रारंभ हो गई है। आज पहले दिन जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के कुल 13 व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति हेतु जिला कार्यालय में पहुंचकर नाम निर्देशन फार्म लिया गया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा ने बताया कि आज पहले दिन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 – डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) के लिए 2, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव के लिए 8 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव के लिए 3 व्यक्तियों ने फार्म लिया।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77- खुज्जी के लिए एक भी व्यक्ति ने फार्म नहीं लिया। इसके अलावा आज पहले दिन जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों के किसी भी व्यक्ति ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page