back to top

राजनांदगांव : निगम का राजस्व अमला ने किया गणेश प्रतिमा निर्माण स्थल का निरीक्षण…


प्रतिमा का निर्माण मंे मिट्टी का उपयोग करने दिये समझाईस

Advertisements

राजनांदगांव 18 अगस्त। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर राजस्व विभाग के हितेश ठाकुर, पंकज साहू, राविन्द्र ठाकुर, राजकुमार बंजारे एवं राजस्व अमला ने आज शहर के गणेश प्रतिमा निर्माण स्थल का निरीक्षण कर गणेश प्रतिमा निर्माण के लिये मिट्टी का उपयोग करने तथा प्लास्टर आफ पेरिस की प्रतिमा नही बनाने की समझाईस दिये।


इस संबंध में आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी नगर में गणेश पर्व मनाया जायेगा, जिसके लिये प्रतिमा का निर्माण एवं विक्रय किया जाना है। उन्होंने कहा कि गणेश प्रतिमा का निर्माण के लिये मिट्टी का उपयोग किया जाना है। शासन निर्देशानुसार प्लास्टर आफ पेरिस की प्रतिमा का निर्माण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

यदि प्लास्टर आफ पेरिस की प्रतिमा का निर्माण करते पाया जायेगा तो संबंधित के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जावेंगी। प्रतिमा निर्माण के संबंध में शासन द्वारा समय समय पर जारी निर्देशो का सभी मूर्तिकारों को अनिर्वाय रूप से पालन करना होगा। अपालन कि स्थिति में प्रशासन कार्यवाही हेतु बाध्य होगी। उन्होंने बताया कि निगम का राजस्व अमला आज इस संबंध में नगर के विभिन्न हिस्सों में गणेश प्रतिमा निर्माण स्थल में जाकर मूर्तिकारों को समझाईस दिये।

Advertisements

You cannot copy content of this page