back to top

राजनांदगांव : निगम की बजट बैठक 31 मार्च को…

राजनांदगांव 27 मार्च। नगर पालिक निगम की बजट बैठक 31 मार्च शुक्रवार को प्रातः 10ः00 बजे नगर निगम टाउन हाल सभागृह में आहूत की गई है । बैठक में पुनरीक्षित आय-व्यय वर्ष 2022-23 एवं प्रस्तावित आय-व्यय बजट वित्तीय वर्ष 2023-24 के स्वीकृति के संबंध में विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया जायेगा।


बजट बैठक के संबंध में निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता ने बताया कि प्रातः 10ः00 बजेे से बैठक प्रारंभ होगी। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा बैठक के प्रारंभ में बजट प्रतिवेदन का पठन किया जायेगा।

उन्होनें महापौर सहित निगम आयुक्त, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों,पार्षदों,नामांकित पार्षदों व पत्रकार बंधुओं एवं अधिकारियों कर्मचारियों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page