back to top

राजनांदगांव : निगम की बजट बैठक 7 जुलाई को…

राजनांदगांव 3 जुलाई। नगर पालिक निगम की बजट बैठक 7 जुलाई बुधवार को प्रातः 10ः50 बजे नगर निगम टाउन हाल सभागृह में आहूत की गई है । बैठक में पुनरीक्षित आय-व्यय वर्ष 2020-21 एवं प्रस्तावित आय-व्यय बजट वित्तीय वर्ष 2021-22 के स्वीकृति के संबंध में विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया जायेगा।


उक्ताशय की जानकारी देते हुए निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता ने बताया कि प्रातः 10ः50 बजेे से बैठक प्रारंभ होगी। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा बैठक के प्रारंभ में बजट प्रतिवेदन का पठन किया जायेगा। उन्होनें महापौर सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों,पार्षदों,नामांकित पार्षदों व पत्रकारों एवं अधिकारियों कर्मचारियों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुये मास्क लगाकर बैठक में उपस्थिति की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page