back to top

राजनांदगांव :निगम में अवकाश के दिनों में भी राजस्व वसूली…

राजनांदगांव 12 नवम्बर। निगम सीमांतर्गत सम्पत्तिकर,समेकितकर,जलकर एवं दुकान किराया की वसूली को दृष्ष्टिगत रखते हुये निगम कार्यालय अवकाश के दिनों में भी निगम कार्यालय के राजस्व विभाग मेें चालू रहेगा।


उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि वित्तय वर्ष 2021-22 में राजस्व वसूली शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नही होने पर आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर 11 नवम्बर से वार्डो में राजस्व सूली हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही कर दाताओं की सुविधा हेतु कर की राशि जमा करने अवकाश के दिनांे में भी राजस्व कार्यालय खुला रहेगा। उन्होंने करदाताओं से अपने बकाया कर एवं किराये की राशि का भुगतान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कर का भुगतान समय सीमा में नहीं करने पर अधिभार सहित बकाया कर की वसूली की जावेंगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page