back to top

राजनांदगांव : निगम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गयी दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि…

राजनंादगांव 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि एवं वीर शहीदो की स्मृति मे उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह की उपस्थिति में नगर निगम द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Advertisements


भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में शासन से प्राप्त निर्देश पर 30 जनवरी को उपायुक्त श्री सिंह सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजली सभा में सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल, समाज कल्याण अधिकारी श्री भुपेन्द्र वाडेकर, प्र.सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी, महापौर परिषद् के सचिव श्री संजीव मिश्रा, प्र. कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page