back to top

राजनांदगांव : निगम में विभागों के कर्मचारी को बैठाने नही बल्कि बढाने की आवश्यकता,प्रशासनिक अधिकारी शासन को कराए अवगत-पार्षद ऋषि शास्त्री…

निगम में विभागों के कर्मचारी को बैठाने नही बल्कि बढाने की आवश्यकता,प्रशासनिक अधिकारी शासन को कराए अवगत-पार्षद ऋषि शास्त्री

Advertisements

जनता को प्राथमिक तौर से मूलभूत सुविधा दिलाने हम हर स्तर तक उतरने के लिए लामबंद-दल प्रवक्ता

राजनांदगांव:-नगर पालिक निगम के कांग्रेसी पार्षद ऋषि शास्त्री ने बताया कि वर्तमान में भाजपा की नई सरकार आते ही विभागो में जो फेर-बदल का कार्य चालू हुआ उसमे जनसमस्या न बढ़े इसका भी ख्याल रखना होगा ऐसे कई मामले को शास्त्री ने साझा कर अवगत कराया है जिससे भाजपा की दुर्भावना भी उजागर हो रही है जबकि जनता की मूलभूत समस्या दूर करना हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।


सरकार आते ही ऐसा क्या कराण है जो पिछले कई सालों से चल रहे मृत पशु उठाने वाले,सेप्टिक टैंक साफ करने वाले,लाइट बिजली लोडर बनाने वाले ऐसे कई विभाग के कर्मचारी काम मे नही आ रहे है?


जनता की मूलभूत सुविधा देने में कोई बाधा न आये इस लिये विभाग में पता लगाया गया जहाँ यह बात सामने आरही है की उन सभी कर्मचारियों को बैठा देने कह दिया गया है परन्तु इसका कोई प्रमाण नही मिला?


अगर ऐसा होता है तो नगर निगम अंतर्गत रहवासियों को मूलभूत सुविधा प्रदान करने में बाधा उत्पन्न होगी और उन कर्मचारियों का रोजगार भी छीन जाएगा जबकि वर्तमान में नगर निगम की आबादी और बसावट लगातार बढ़ रही है ऐसे में कर्मचारी बिठाने नही बढ़ाने की आवश्यता है।


विभागों से यह भी जानकारी मिलि की समय अवधि से पूर्व अन्य विभागों का ठेका भी फिर से करने का आदेश हुआ है जबकि विभागों के पुराने ठेके का निगम ने अभी तक 6 से 7 माह का पेमेंट नही दिया हैै

जबकि ठेकेदारों ने कर्मचारियों का अब तक का पूरा पेमेंट कर दिया है फिर भी अवधि पूर्ण होने के पूर्व नया ठेका निकले का आदेश कर दिया गया,शासन से कर्मचारियों का 3 महीने और पार्षदो का 8 माह का मानदेय नही आया है,पार्षद निधि और निर्माणाधीन सिविल कार्यो की भी राशि नही आरही है ऐसे में निगम के औचक निर्णय से स्थित बिगड़े न इसका भी ख्याल रखना होगा।


महापौर और कांग्रेस पार्षदो ने आयुक्त साहब को सारी बातों से अवगत करा दिया है आगे अगर बात नही बनी तो जनसमस्या को दूर करने के लिए हम सब प्राथमिकता से हर स्तर पर उतर जाने के लिए लामबंद है जबकी सत्ता के आते ही भाजपा पार्षदो ने आँख मुद ली है अब उन्हें जनता तो दूर कर्मचारियों का भी ख्याल नही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page