back to top

राजनांदगांव : निरीक्षक से डी.एस.पी. के पद पर पदोन्नति होने पर निरीक्षक गोपाल कुमार वैश्य को दी बधाई…

निरीक्षक से डी.एस.पी. के पद पर पदोन्नति होने पर निरीक्षक गोपाल कुमार वैश्य को पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में आईजी दुर्ग रेंज दुर्ग बी.एन. मीणा एवं डीआईजी राजनांदगांव रेंज रामगोपाल गर्ग द्वारा बैज एवं कैप लगाकर दी गई बधाई।

Advertisements
राजनांदगांव -  जिले में पदस्थ निरीक्षक गोपाल कुमार वैश्य को पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति किया गया है। दिनांक 17.11.2022 को आईजी दुर्ग रेंज दुर्ग बी.एन. मीणा एवं डीआईजी राजनांदगांव रेंज रामगोपाल गर्ग द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में निरीक्षक गोपाल वैश्य के कंधों में लगे रिबन निकाल कर राज्य पुलिस सेवा का बैज एवं कैप लगा कर निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई। 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगंव प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तंवर, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अमित पटेल, एस.डी.ओ.पी. डोंगरगढ़ श्री प्रभात पटेल, डीएसपी नेहा वर्मा, डीएसपी यातायात डी. सिसोदिया, डीएसपी अजीत ओगरे, एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टॉप मौजूद थे, सभी के द्वारा उन्हे शुभकामनाएं देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
Advertisements

You cannot copy content of this page