back to top

राजनांदगांव : निर्माणी श्रमिक को किया जा रहा पंजीयन एवं नवीनीकरण…


राजनांदगांव 05 जून 2025। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत पूर्व से पंजीकृत ऐसे निर्माण श्रमिक जिन्होंने अपना पंजीयन व नवीनीकरण समय पर नहीं कराए है, जिनके पंजीयन की वैधता समाप्ति से 1 वर्ष या उससे अधिक का समय हो चुका है, हितग्राही द्वारा पंजीयन नवीनीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है,

Advertisements

ऐसे निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीयन व नवीनीकरण का कार्य छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा किया जा रहा है। नवीनीकरण पश्चात पंजीकृत श्रमिक छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं नियमानुसार लाभ लेने के लिए ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

निर्माणी श्रमिक आधार कार्ड, बैंक खाता, स्वघोषणा प्रमाण पत्र एवं परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड के साथ श्रम पदाधिकारी कार्यालय राजनांदगांव, नजदीकी च्वाईस सेंटर एवं जनपद पंचायतों के मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र में उपस्थित होकर अपना पंजीयन व नवीनीकरण करा सकते है। इसके साथ ही श्रमेव जयते मोबाईल एप के माध्यम से पंजीयन व नवीनीकरण किया जा सकता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page