back to top

राजनांदगांव : निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत गैंदाटोला के सचिव निलंबित…

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025
राजनांदगांव 18 फरवरी 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम पंचायत गैंदाटोला के सचिव श्री ओमप्रकाश देवांगन को सचिव पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार श्री ओमप्रकाश देवांगन को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने प्राधिकृत कर्मचारी नियुक्त किया गया था,

Advertisements

उनके द्वारा निर्वाचन नामावली तैयार करने में लापरवाही बरतने के कारण मतदान सूची को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हुई। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन कलस्टर मुख्यालय में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने सहयोगी कर्मचारी के रूप नियुक्ति किया गया, लेकिन उनके द्वारा किसी भी प्रकार से निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग नहीं करने एवं जनपद पंचायत की निर्वाचन कार्य के संबंध में आयोजित बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में श्री ओमप्रकाश देवांगन को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा उनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत छुरिया निर्धारित किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page