back to top

राजनांदगांव :निर्वाचन प्रेक्षक ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित स्वीप गार्डन का किया अवलोकन…


नागरिकों से मतदान करने की अपील की
राजनांदगांव 22 अक्टूबर 2023। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षक निर्वाचन प्रेक्षक श्री एम मल्लिकार्जुन नायक एवं निर्वाचन प्रेक्षक श्री मुकेश कुमार तथा पुलिस प्रेक्षक श्री नीलाभ किशोर, व्यय प्रेक्षक डॉ. ललिता कुमारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित स्वीप गार्डन का अवलोकन किया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग उपस्थित थे।

Advertisements

निर्वाचन प्रेक्षक ने स्वीप गार्डन में मैं मतदान अवश्य करूंगा….. बोर्ड में हस्ताक्षर कर नागरिकों से मतदान करने की अपील की। कलेक्टोरेट परिसर स्थित स्वीप गार्डन में जनसामान्य को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदान के उद्देश्य, महत्व, लोकतंत्र के संबंध में पूरी जानकारी प्रदर्शित की गई है। इसके साथ ही स्वीप गार्डन में सेल्फी जोन भी बनाया गया है।


उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत पूरे जिले में कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप नोडल श्री अमित कुमार, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता, सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती रश्मि सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी स्वीप गार्डन में मैं मतदान अवश्य करूंगा…… बोर्ड में हस्ताक्षर कर जनसामान्य से मतदान करने की अपील की।

Advertisements

You cannot copy content of this page