back to top

राजनांदगांव : नि:शुल्क प्रशिक्षण हेतु 16 जनवरी तक कर सकते है आवेदन प्राप्त…

राजनांदगांव 02 जनवरी 2023। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के 10 बेरोजगार युवाओंं को 3 माह का नि:शुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 16 जनवरी 2023 तक जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कलेक्ट्रोरेट परिसर कमरा क्रमांक 71 राजनांदगांव में संपर्क कर आवेदन पत्र एवं जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisements

चयनित अभ्यर्थियों को सेन्ट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ कैमिकल्स इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी रायपुर (रिपेट), रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार का उपक्रम के माध्यम से नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजनांतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को आवास एवं भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी सिपेट कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 0771-6673002 पर प्राप्त कर सकते हैेें।

Advertisements

You cannot copy content of this page