back to top

राजनांदगांव : नीलू शर्मा के पुन: प्रदेश प्रवक्ता बनने पर दिन भर लगा रहा बधाई देने वालो का तांता…

राजनांदगांव – भाजपा प्रदेश शीर्ष नेतृत्व द्वारा राजनांदगांव नगर के कद्दावर नेता नीलू शर्मा को पुन: प्रदेश प्रवक्ता के पद की जिम्मेदारी दिए जाने से दिन भर उनके चाहने वालो का जमघट लगा रहा. ज्ञात है कि भाजपा की नीति और रीति को मिडिया के सामने पुरे दमख़म से तर्कों के साथ रखने और पार्टी द्वारा प्राप्त जिम्मेदारियों के निर्वहन को देखते हुए प्रदेश आलाकमान ने नीलू शर्मा पर विश्वास व्यक्त करते हुए पुन: प्रदेश प्रवक्ता का पद दिया है.

उन्होंने पार्टी हाई कमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहित  नगर के  चार भाजपा नेताओ को शीर्ष नेतृत्व में  स्थान प्राप्त होना राजनांदगांव की उपलब्धि है. वे आगे भी पार्टी द्वारा दायित्वों के निर्वहन सहित पार्टी की नीति और रीति को प्रमुखता से जनता के बीच उठाएंगे. अपनी नियुक्ति पर नीलू शर्मा ने भाजपा के  वरिष्ठो और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है.

Advertisements

You cannot copy content of this page