back to top

राजनांदगांव : पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत चयन परीक्षा 27 मार्च को…

7 मार्च तक अपने अध्ययनरत शाला में जमा कर सकते हैं आवेदन
राजनांदगांव 28 फरवरी 2022। पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित 2021) अंतर्गत वर्ष 2022-23 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 27 मार्च 2022 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक परीक्षा केन्द्र एकलव्य आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव में चयन परीक्षा का आयोजन किया गया है। चयन परीक्षा में शामिल होने हेतु इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 7 मार्च 2022 तक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर आवेदन पत्र अपने अध्ययनरत शाला में जमा कर सकते हैं।


चयन परीक्षा में शामिल होने हेतु पात्रता-  
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि विद्यार्थी छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। विद्यार्थी छत्तीसगढ़ राज्य में मान्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग का हो। इसके लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण-पत्र धारक हो। विद्यार्थी छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित किसी मान्यता प्राप्त संस्था में कक्षा 5वीं में नियमित रूप सेे अध्ययनरत हो। कक्षा 4थी की परीक्षा में 80 प्रतिशत सेे अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थी ‘चयन परीक्षाÓ में शामिल होने के पात्र होंगे।

पालक की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रूपए से अधिक न हो। आय प्रमाण-पत्र एवं निर्धारित प्रपत्र में पालक का स्वघोषणा पत्र होना चाहिए। योजना अंतर्गत विद्यार्थियों का चयन पूर्णत: ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों से किया जाएगा अर्थात ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों से कक्षा 4थी उत्तीर्ण करने वाले छात्र ही योजना का लाभ लेने हेतु पात्र होंगे। नगर पालिका तथा नगर निगम क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी योजना का लाभ लेने हेतु पात्र नहीं होंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page